Acn18. Com.जांजगीर-चांपा में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल! पामगढ़ के लगरा गांव में एक किसान का आरोप है कि उसकी जमीन दूसरे के नाम दर्ज कर दी गई। न्याय की आस में किसान पिछले 20 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली।
पीड़ित किसान रतिराम साहू के मुताबिक, खसरा नंबर 42/1 की जमीन उसने किसी को नहीं बेची, इसके बावजूद जमीन रामसाय सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गई। किसान ने इसके लिए पटवारी पर कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
किसान का दावा है कि सेशन कोर्ट से भी उसके पक्ष में फैसला आ चुका है, लेकिन जमीन का हक अब तक नहीं मिल पाया। कलेक्टर, एसडीएम और तहसील कार्यालयों के चक्कर काटते-काटते किसान की उम्मीदें भी अब प्रशासन पर टिकी हैं।
आखिर 20 साल बाद भी किसान को न्याय क्यों नहीं मिला? जमीन दूसरे के नाम कैसे दर्ज हुई? अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में जांच कर पीड़ित को उसका हक दिलाता है या नहीं।





