Home छत्तीसगढ़ सटोरिया मामले में सियासत तेज: नाम घसीटे जाने पर टीएस सिंहदेव नाराज,...

सटोरिया मामले में सियासत तेज: नाम घसीटे जाने पर टीएस सिंहदेव नाराज, कहा- बिना वजह आरोप दुर्भाग्यपूर्ण

0
4

अम्बिकापुर/रायगढ़। रायगढ़ के कथित सटोरिया को लेकर सोशल मीडिया में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपना नाम घसीटे जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण केवल जवाब देने के लिए उनका नाम लेना दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह अनावश्यक है।

https://www.facebook.com/share/p/17iMQfpQG1/

सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके दरवाजे सभी लोगों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति से मुलाकात या संवाद का अर्थ यह नहीं है कि उसके किसी कथित आपराधिक कृत्य का समर्थन किया जा रहा हो।

OP Choudhary – आदरणीय टी॰एस॰ सिंहदेव जी ! आप एक अच्छे… | Facebook

पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि चर्चा में आए व्यक्ति के संबंध आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विचारधारा के लोगों से संवाद होना सामान्य बात है, लेकिन उन्होंने कभी किसी गैरकानूनी या आपराधिक गतिविधि का समर्थन नहीं किया।

सिंहदेव ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति दोषी है तो उसके खिलाफ कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

दरअसल, ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर टीएस सिंहदेव के साथ कथित सटोरिया की तस्वीर पोस्ट कर सवाल उठाए थे, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।