Acn18.com कुसमुंडा। होली पर्व को लेकर कुसमुंडा पुलिस ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और गणमान्य लोग बैठक में उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने बताया की होली को पूरी गरिमा और अनुशासन के दायरे में रहकर मनाने के विषय पर विचार मंथन किया गया। सभी लोगों ने इस विचार को आगे बढ़ाने की बात कही।






