Home Astrology पुलिस ने नकद, नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल फोन जब्त किए

पुलिस ने नकद, नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल फोन जब्त किए

0
5

 

 

 

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, ऑपरेशन अंकुश के तहत हुई इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

। रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ऑपरेशन अंकुश के तहत हुई इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करीब 2.70 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल फोन और डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

 

कोतरारोड़ बायपास स्थित ऑफिस

 

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतरारोड़ बायपास स्थित आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। टीम ने दबिश देकर आरोपी साकेत सिंघानिया को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच में ऑनलाइन बेटिंग आईडी, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई ट्रांजेक्शन और लेन-देन के डिजिटल रिकॉर्ड मिले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आईफोन-13 प्रो समेत मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास राशन दुकान

दूसरी रेड पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित राशन दुकान में की गई, यहां पुलिस ने रितेश डालमिया को ऑनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने चांदमारी इलाके में दबिश देकर प्रियंका हलवाई और रौनक मोदनावल को भी गिरफ्तार किया।

 

 

 

डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2 लाख 69 हजार रुपये नकद, आईफोन, विवो और सैमसंग मोबाइल के साथ नोट गिनने की मशीन बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए संचालित हो रहा था।

 

संजय मैदान रामभांठा स्थित किराए का मकान

तीसरी कार्रवाई संजय मैदान रामभांठा क्षेत्र में की गई। यहां किराए के मकान के दूसरे तल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से प्रदीप कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया।

मोबाइल जांच में क्रिकेट गुरु एप, फोन-पे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट मिले। पुलिस ने आरोपी के विवो मोबाइल से करीब 89 हजार रुपये के डिजिटल लेन-देन के साक्ष्य बरामद किए हैं। इस पूरे मामले में पिंटू हलवाई को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

 

 

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक मामले में पिंटू हलवाई अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा समाज और युवाओं के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। रायगढ़ पुलिस ऐसे अवैध कारोबार पर लगातार नजर रख रही है