Home KORBA रोजगार की तलाश में सारंगढ़ से बिहार जा रहे मजदूरों को पुलिस...

रोजगार की तलाश में सारंगढ़ से बिहार जा रहे मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा,पैसो को लेकर उपजा विवाद,ठेकेदार की भूमिका सवालों के घेरे में

0
160

Acn18.com/रोजगार की तलाश में बिहार में रहने वाले लोग पलायन कर देश के कोने कोने में अपनी जीविका चला रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोग रोजगार की सिलसिले में यहां से पलायन कर बिहार का रुख कर रहे है। कोरबा के सीएसईबी चौकी में इस तरह का मामला सामने आया है जहां सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से बिहार के औरंगाबाद जिला जा रहे 9 मजदूर और उनके ठेकेदार को पकड़ कर पुलिस चौकी ले आई। औरंगाबाद में ईंट भट्टे में काम करने ठेकेदार मजदूरों को लेकर जा रहा था,लेकिन पैसों को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद कंट्रोल रुम तक बात पहुंची और वहां से सीएसईबी पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम बस स्टैंड पहुंची और सभी को पुलिस चौकी ले आई।

error: Content is protected !!