Home KORBA ग्राम दादरखुर्द में निकला जहरीला अहिराज सांप,लोगों ने शिवशंकर के लगाए जयकारे

ग्राम दादरखुर्द में निकला जहरीला अहिराज सांप,लोगों ने शिवशंकर के लगाए जयकारे

0
115

acn18.com कोरबा /कोरबा के ग्राम दादरखुर्द में रहने वाला एक परिवार भगवान शिव के प्रति और भी आस्थावान उस वक्त हो गया जब सुबह सुबह उनके घर महाशिवरात्री के दिन अहिराज सांप प्रवेश कर गया। सांप को देखते हुए घर के लोग एक समय दहशत में जरुर आ गए लेकिन महाकाल का दिन होने के कारण उन्होंने सांप की पूजा अर्चना की,फिर उसे रेस्क्यु के लिए सर्पमित्रों को फोन किया। मौके पर पहुंचे सर्पमित्रों ने सांप का रेस्क्यु किया फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शिव शंकर के जयकारे भी लगाए।