Acn18. Com.कोरबा में आधी रात घर के दरवाजे पर खतरनाक अहिराज सांप दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई और जितेंद्र सारथी ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
दरअसल, पूरा मामला कोरबा के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी का है, जहां रात करीब साढ़े 11 बजे वीर सिंह के घर के दरवाजे पर काले-पीले रंग का अहिराज यानी बैंडेड करैत सांप बैठा हुआ मिला। अचानक जहरीले सांप को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए.परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्नेक रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज बेहद विषैला सांप है और रात के समय अधिक सक्रिय रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें और खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें।





