Home छत्तीसगढ़ कटनी में बड़ी वारदात; 12 करोड़ की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी चोरी,...

कटनी में बड़ी वारदात; 12 करोड़ की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में घुसे चोर

0
3

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कटनी के बरगवां स्थित एलआईसी कार्यालय के पास स्थित ‘किसना ज्वेलर्स’ शोरूम में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लगभग 12 करोड़ रुपये की सोने और हीरे की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। इतनी बड़ी चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

w16

पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शातिर चोरों ने शोरूम को निशाना बनाने के लिए पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने डिस्प्ले काउंटर और तिजोरियों में रखे सोने व हीरे के बेशकीमती जेवरों को समेट लिया। घटना का खुलासा गुरुवार को हुआ, जब शोरूम खुलने पर चोरी की इस बड़ी वारदात की जानकारी सामने आई।

इतनी बड़ी मात्रा में ज्वेलरी चोरी होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की सुरागसाजी के लिए डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

error: Content is protected !!