Home देश दुनिया PM बोले- लक्ष्य जड़ी बूटी, इसके बिना जीवन नहीं:जो लोग कहते हैं-...

PM बोले- लक्ष्य जड़ी बूटी, इसके बिना जीवन नहीं:जो लोग कहते हैं- छोड़ो यार होता रहता है, वे मरी हुई लाश जैसे

0
119

acn18.com/   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए। PM ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी होती है। जो लोग कहते हैं छोड़ो यार होता रहता है, कुछ बदलने की क्या जरूरत है क्यों सर खपाते हो, इस भावना के लोग मरी हुई लाश से ज्यादा कुछ नहीं होते।

पीएम ने कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा युवाओं को संबोधित किया। संबोधन से पहले पीएम ने युवाओं की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी देखी। वहां मौजूद युवाओं से बातचीत की। उनके प्रोजेक्ट मॉडल भी देखे।यह कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू हुआ है। आज दूसरा दिन है।

दरअसल, पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2024 को एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को जन प्रतिनिधि के रूप में राजनीति में लाने की बात कही थी। ये कार्यक्रम उसी का हिस्सा है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को मोटिव नेशनल यूथ फेस्टिवल को ट्रेडिशनल तरीके के आयोजित करने की 25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ना है।

error: Content is protected !!