Home KORBA पीएम मोदी अगस्त में आएंगे छत्तीसगढ़: भिलाई IIT का करेंगे लोकार्पण; फ्लाई...

पीएम मोदी अगस्त में आएंगे छत्तीसगढ़: भिलाई IIT का करेंगे लोकार्पण; फ्लाई ओवर और सोलर प्लांट भी करेंगे समर्पित

0
119

Acn18.com/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वह अगस्त के पहले सप्ताह में यहां पहुंचेंगे। इस दौरान भिलाई के कुटेलाभाठा में नव निर्मित आईआईटी का लोकार्पण करने के साथ ही फ्लाई ओवर और रेलवे के सोलर प्लांट को भी जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना आईआईटी प्रबंधन को भेज दी गई है। हालांकि अभी कार्यक्रम की जानकारी जानकारी नहीं दी गई है। करीब एक सप्ताह बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार से तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

दो घंटे का हो सकता है कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी हवाई मार्ग से सीधे कुटेलाभाठा भिलाई आईआईटी कैंपस पहुंचेंगे। इसके लिए कैंपस में ही चार हेलीपैड बनाये जाएंगे। वहां करीब दो घंटे रुकने का कार्यक्रम हो सकता है। इस दौरान वे लोकार्पण के बाद वहां के छात्रों से भी मिल सकते हैं। प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन भी होंगे। इससे पहले मई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री के आने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अधूरे निर्माण कार्य के चलते लोकार्पण की तारीख में बदलाव किया गया है।
इन विकास कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण
आईआईटी कैंपस से ही प्रधानमंत्री  मोदी नेशनल हाइवे पर बने दो फ्लाई ओवर का भी लोकार्पण करेंगे। भिलाई के सुपेला और पावर हाउस में बन रहे ब्रिज का निमार्ण पूरा हो जाएगा। पावर हाउस में बना फ्लाई ओवर अनोखा है, जो पुराने ब्रिज के ऊपर से निर्माण किया जा रहा है। वहीं  चरोदा में रेलवे की ओर से बनाए गए सोलर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इस सोलर प्लांट के शुरू होने के बाद रेलवे को सालाना 360 करोड़ की बचत होगी। फिलहाल यह बनकर तैयार हो चुका है।
error: Content is protected !!