Home Astrology राजधानी में पिटबुल आतंक: मालिक के खिलाफ FIR, जानलेवा हमले का मामला...

राजधानी में पिटबुल आतंक: मालिक के खिलाफ FIR, जानलेवा हमले का मामला दर्ज

0
76

राजधानी में पिटबुल आतंक: मालिक के खिलाफ FIR, जानलेवा हमले का मामला दर्ज

रायपुर।राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पिटबुल कुत्तों के जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पिटबुल कुत्तों के मालिक डॉ. अक्षय राव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को उधारी का पैसा लेने अनुपम नगर स्थित डॉ. राव के घर पहुंचे दो कारोबारी सुरेश यादव और हरीश यादव पर पिटबुल कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. राव के साथ बाहर आए कुत्तों ने दोनों कारोबारियों को निशाना बनाया।

हमले में हरीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुरेश यादव ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी यही पिटबुल कुत्ते डिलीवरी बॉय, घरेलू कामकाज करने वाली महिला सहित कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291 और 296 के तहत मामला दर्ज किया है। FIR खम्हारडीह थाने में पंजीबद्ध की गई है और आगे की जांच जारी है

error: Content is protected !!