spot_img

महाशिवरात्री के मौके पर लोगों ने दिखाया उत्साह ,बाबा कलेश्वर नाथ की हुई पूजापाठ, आस्थावानों की दिन भर लगी रही भीड़…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com पीथमपुर/जांजगीर जिले के पीथमपुर में मौजूद बाबा कलेश्वर नाथ के मंदिर में महाशिवरात्री के मौके पर काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटनी शुरु हो गई है। इस ऐतिहासिक मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करने को लेकर लोगों में होड़ मची रही। कई किमी तक लंबी लाईन बता रही थी,कि भगवान शिव के प्रति लोगों की आस्था कितनी गहरी है।

- Advertisement -

जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम पीथमपुर में हसदेव नदी तट के ऊपर स्थित मंदिर में बाबा कलेश्वर नाथ विराजमान है। महा शिवरात्री के मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह 4 बजे से ही लगनी शुरू हो गयी थी। बताया जाता है कि यहाँ भोलेनाथ पिछले चार सौ साल पहले जमीन से निकले हुए हैं और जो कोई भी सच्चे मन से यहाँ मन्नत मांगता हैं उसकी मन्नत जरूर पूरा होती हैं।यहां भक्त पहले हसदेव नदी में नहाते हैं फिर नदी के जल से भगवान शिव का अभिषेक करते है। भगवान शिव की पूजा पाठ करने यहां दूर दूर से लोग आते हैं जिनके लिए मंदिर समिती की तरफ से विशाल भंडारा लगाया गया जहां हजां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ले प्रसाद ग्रहण किया।

महाशिवरात्री के पावन मौके पर बाबा कलेश्वर नाथ के दर्शन करने के साथ ही उनका अभिषेक करने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। दिन भर यहां पूजा पाठ का दौर चलता रहा। सुरक्षा को लेकर भी यहां खास इंतजाम किए गए थे।

चकचकवा पहाड़ी शिव मंदिर में मनाई गई महाशिवरात्रि, पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लगी लंबी लाइन…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

करंट की चपेट में आने से ट्रक के टायर में लगी आग,बाल बाल बचा चालक। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कोरबा के झगरहा चौक पर शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। हाईटेंशन तार ही चपेट में आने...

More Articles Like This

- Advertisement -