Home KORBA हाथियों से फसलों को बचाने किसानों ने निकाली अनोखी युक्ति,सोलर फैंस गार्ड...

हाथियों से फसलों को बचाने किसानों ने निकाली अनोखी युक्ति,सोलर फैंस गार्ड के सहारे जानवरों को दे रहे बिजली का झटका,फसल और जानवर दोनों है सुरक्षित

0
111

Acn18.com/हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके कटघोरा वनमंडल के ग्रामीणों ने एक अनोखी युक्ति निकाली है। हाथियों से अपनी फसलों को बचाने के लिए उनके द्वारा सोलर फैंस गार्ड का उपयोग किया जा रहा है,जिसे किसान अपने खेतों की घेराबंदी कर उसमें करंट का प्रवाह कर रहे हैं ताकी झटका लगने पर हाथी के साथ ही दूसरे जंगली जानवर उनकी फसलों को नुकसान ना पहुंुचा सके। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दस से अधिक गांव के 70 से अधिक किसानों ने इस डिवाईस को अपनाया है,जो सोलर सिस्टम पर काम करता है। सौर पैनल से स्टेपलाईजर चार्ज होता है,जिससे 12 वोल्ट का करंट पैदा होता है और यही करंट खेतों के चारों ओर लगे जीई तार में प्रवाहित होता है,जिसके संपर्क में आने से जानवरों को झटका लगता है और वो खेतों से दूर रहते है।