Home KORBA पुल से नीचे गिरा कोयला लोड ट्रक,बाल बाल बचा चालक,लगातार हो रहे...

पुल से नीचे गिरा कोयला लोड ट्रक,बाल बाल बचा चालक,लगातार हो रहे हैं हादसे

0
126

Acn18.com/मरम्मत के अभाव में बालको रुमगरा मार्ग काफी जर्जर हो गया है। सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे है,जिससे जान माल का नुकसान भी हो रहा है। बीती रात इस मार्ग पर कुछ ऐसा ही हुआ जहां कोयला लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाला में गिर गया। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इसमें किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। लोगों ने बताया,कि भारी वाहनों के परिचालन के कारण मार्ग काफी जर्जर हो गया है,जहां तहां गड्ढे हो गए हैं,जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं बावजूद इसके मार्ग के मरम्मत को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!