ACN18.COM कोरबा/ कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 के रहमानिया मोहल्ला निवासी काफी नाराज है ।उन्होंने मतदान करने से यह कहकर इंकार कर दिया कि उनके यहां नाली व साफ-सफाई की व्यवस्था न होने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ।कई बार आग्रह करने के बाद भी जब नगर पालिका के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया तब उन्हे मजबूरन मतदान के बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा



