Home Uncategorized सड़क किनारे बैठे पिता पुत्र को तेज रफ्तार कार ने कुचला ,दोनो की...

सड़क किनारे बैठे पिता पुत्र को तेज रफ्तार कार ने कुचला ,दोनो की मौके पर हुई मौत

0
138

Acn18.com जांजगीर/ जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक आशीष खांडेकर, अमरताल गांव का पंच था।

दरअसल, अमरताल गांव का आशीष खांडेकर, अपने 14 साल के बेटे अभिजीत के साथ सड़क किनारे खाट में बैठकर धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों पिता-पुत्र को कुचल दिया।हादसे में दोनों की मौत हो गई । घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। खबर है कि कार में सवार लोगों को भी चोट आई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।

error: Content is protected !!