Home KORBA खपरी गांव के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति, मुख्यमंत्री की...

खपरी गांव के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का जताया ग्रामीणों ने आभार

0
146

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज बालोद जिला के विकासखंड गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरी ब के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।

सरपंच श्रीमती जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। गांव की गलियां पक्की न होने के कारण बरसात में कीचड़ भरा रहता है। उन्होंने गांव में कला मंच बनाने और आश्रित ग्राम भोथीपार को स्वतंत्र पंचायत बनाने की भी मांग की। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गुंडरदेही में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है लेकिन भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा मांगो को पूरी किए जाने के आश्वासन से ग्रामीण उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री बेहद ही संवेदनशील है हमारी मांगें पूरी की जा रही है इसके लिए हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर उप सरपंच सांतत राम साहू, चुन्नू राम साहू, गोपाल, सुरीत लाल सुख नंदन श्रीमती केश लता, श्रीमती योग लता, श्रीमती भारती सहित सभी पंचगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!