Home KORBA बिजली और पानी के लिए लोगों ने किया चक्काजाम,हाईवे पर लगी वाहनों...

बिजली और पानी के लिए लोगों ने किया चक्काजाम,हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार

0
96

Acn18.com/छ.ग.सहित कोरबा में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है बावजूद इसके लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा। ऐसा ही कुछ हाल कटघोरा नगर पालिका परिषद् कटघोरा के वार्ड नंबर 14 कसनिया का है,जहां के लोग पिछले दो दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे है। बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे लोगों का धैर्य जब जवाब दे गया तब वे सड़क पर उतर गए और बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटघोरा के पास चक्काजाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों के सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाईश दी। घंटो मशक्कत के बाद लोग शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया।

error: Content is protected !!