spot_img

कई तरह की समस्या लेकर पहुंचे लोग , पहाड़ी कोरवा कर्मी का वेतन रोका प्राचार्य ने , प्रशासन से समाधान करने की मांग की लोगों ने

Must Read

ACN18.COM कोरबा/कई तरह की कोशिश करने के बाद भी समस्याएं कम नहीं हो पा रही हैं। प्रशासन की जनदर्शन व्यवस्था में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने जिला कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने मांग की है कि इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए । मचाड़ोली के टिहरिसराई से कोरबा जिला मुख्यालय पहुंचे पहाड़ी कोरवा राय सिंह ने बताया कि काफी समय बीतने के बाद उनके यहां पानी, बिजली और सड़क की सुविधा नहीं है। पानी के लिए गर्मी के सीजन में लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ रही है।

- Advertisement -

मचाड़ोली के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर पहाड़ी कोरवा समुदाय की सुशीला बाई 12 वर्ष से काम कर रही हैं। प्राचार्य के आर भारद्वाज ने उसका वेतन रोक दिया है और दिए जाने पर आधा वेतन खुद रख लेता है। कर्मचारी चाहती है कि उसके आर्थिक हितों का संरक्षण किया जाना चाहिए।

कटघोरा विकासखंड के छुरीकला में शिक्षक के पद पर काम करने वाले छात्र राम देवांगन को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है पिछले 6 वर्ष से वह इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक आयुक्त और प्राचार्य के चक्कर में अनावश्यक परेशानी खड़ी की जा रही है।

विकासखंड कटघोरा से पहुंचे कुछ लोगों ने अपने खेत की मिट्टी का उपयोग करने वाले ठेकेदार पर मुआवजा राशि नहीं देने का आरोप लगाया। एक बार पहले इस प्रकार का काम किया गया था। ग्रामीण चाहते हैं कि इस मामले में शासन उनका सहयोग करें।

हसदेव अरण्य को बचाने को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और कहां की संरक्षित क्षेत्र में गैर जरूरी काम नहीं होना चाहिए। और भी विषयों पर प्रशासन के पास जनदर्शन में शिकायत पहुंची है। देखना होगा कि कितनी जल्दी इन शिकायतों पर समाधान किया जाता है।

हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने संभाला मोर्चा , कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जंगल को बचाने की मांग

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हत्या कर फेंक दी गई युवक की लाश,गांव में फैली सनसनी

Acn18.com/प्रदेश के सक्ती जिले में डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम घिवरा के खेत में एक युवक की लाश मिली...

More Articles Like This

- Advertisement -