Home KORBA मंडप से लड़की को उठा ले गए मां-बाप : मच गया हंगामा,...

मंडप से लड़की को उठा ले गए मां-बाप : मच गया हंगामा, लड़के वालों ने लगाए जेवरात लेकर भागने के आरोप, देखिये वीडियो

0
3

1782907041 IMG 20260701 WA0084

IMG 20260701 WA0081

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में शादी के दौरान दुल्हन के मंडप से फरार होने का मामला सामने आया है।

 

 

दुल्हन के भागने के कुछ समय पहले की तस्वीर

 

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मंडप सज चुका था, बारात पहुंच चुकी थी, शहनाइयों की गूंज के बीच सात फेरों की तैयारियां पूरी थीं। लेकिन तभी शादी की खुशियां हंगामे में बदल गईं। आरोप है कि, दुल्हन शादी से ठीक पहले अपने परिजनों के साथ अचानक गायब हो गई। इतना ही नहीं, दुल्हन पर जेवरात और मोबाइल लेकर फरार होने का भी आरोप लगाया जा रहा है। देखते ही देखते शादी का मंडप हंगामे का अखाड़ा बन गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

 

फेरे से पहले ही दुल्हन परिजनों के साथ गायब

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में एक शादी उस वक्त सनसनीखेज घटनाक्रम में बदल गई, जब फेरे शुरू होने से पहले ही दुल्हन के कथित रूप से अपने परिजनों के साथ गायब हो जाने से पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जिस मंडप में कुछ ही देर बाद सात फेरे होने थे, वहां अचानक खुशियों की जगह हड़कंप का माहौल बन गया।

 

 

जशपुर से चौंकाने वाली खबर! मंडप सज चुका था, बारात पहुंच चुकी थी और सात फेरों की तैयारी पूरी थी। लेकिन शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने परिजनों के साथ अचानक गायब हो गई। दूल्हा पक्ष ने जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप लगाया।

 

 

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में शादी के बीच दुल्हन मंडप से अचानक फरार होने का मामला सामने आया है।

 

नहीं मिला कोई सुराग

आरोप है कि, दुल्हन अपने साथ शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन भी लेकर चली गई। काफी देर तक दुल्हन के नहीं मिलने पर दूल्हा पक्ष और रिश्तेदारों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। दुल्हन की बहन ने बताया कि, लड़की की शादी माता-पिता दबाव में कराई जा रही थी। उसने यह भी कहा कि, दीदी को लड़का पसंद नहीं था। वहीं दूल्हे की बहन ने कहा कि, लड़की का परिवार शादी करने में असमर्थ था। जिसके कारन उन्होंने कहा कि, आप लड़की को घर ले जाइए। इसके बाद माता-पिता खुद लड़की को चुपके से ले गए।

 

 

 

 

 

ये नजारा देख दूल्हा पक्ष के उड़ गए होश

बताया जा रहा है कि, शादी लिए लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिति सही नही होने की वजह से लड़के पक्ष के निवास में धूमधाम से शादी कार्यक्रम संपन्न हो रहा था। हल्दी की रस्म 30 जून को थी और 1 जुलाई को बारात कार्यक्रम था। परिजनों की ओर से लगभग सभी रस्मों की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दोनों परिवार विवाह की अंतिम तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच दुल्हन और उसके परिजन मौके से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल बगीचा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

 

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया है कि, फिलहाल यह दूल्हा पक्ष के आरोप हैं। दुल्हन किन परिस्थितियों में गई और जेवरात व मोबाइल ले जाने के आरोप सही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि, दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी