Home KORBA 30 हाथियों के झुंड से पसान क्षेत्र में दहशत,दंतैल ने ग्रामीण का...

30 हाथियों के झुंड से पसान क्षेत्र में दहशत,दंतैल ने ग्रामीण का कच्चा मकान तोड़ा, बाल-बाल बचा परिवार

0
15

Acn18. Com.कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। केंदई, एतमानगर और जटगा रेंज में घूम रहा करीब 30 हाथियों का झुंड अब पसान क्षेत्र के लैंगी, मोहनपुर और बनिया तक पहुंच गया है। हाथियों के अलग-अलग झुंडों में बंटकर घूमने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।बीती रात हाथियों ने कई ग्रामीण इलाकों में खेतों में लगी धान की फसल को रौंद दिया। अब हाथी दिन में भी खेतों में फसल खाते नजर आ रहे हैं, जबकि रात के समय गांवों के आसपास पहुंच रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।इसी बीच झुंड से अलग घूम रहे एक दंतैल हाथी ने मोहनपुर और पोड़ीकला के बीच थुहानाला के पास एक ग्रामीण के कच्चे मकान को कई जगह से तोड़ दिया। घटना के वक्त मकान मालिक परदेशी अपने परिवार के साथ एक ही कमरे में डर के मारे दुबके रहे।हाथी के हमले में मकान को काफी नुकसान हुआ, हालांकि गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।ग्रामीणों का कहना है कि बड़े झुंड की तुलना में झुंड से अलग घूमने वाले दंतैल हाथियों से ज्यादा खतरा है। पसान रेंज में ऐसे दो हाथी अकेले घूम रहे हैं, जिनके लगातार स्थान बदलने से वन विभाग के सामने निगरानी की चुनौती बनी हुई है।

error: Content is protected !!