Home छत्तीसगढ़ पामगढ़: पिता की पैतृक जमीन के लिए दर-दर भटक रहा सन्यासी, बड़ी...

पामगढ़: पिता की पैतृक जमीन के लिए दर-दर भटक रहा सन्यासी, बड़ी मां पर हिस्सा दबाने और धमकी देने का आरोप. Video

0
9

Acn18. Com.जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम डूडगा में पैतृक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। पिता की जमीन में हक पाने के लिए एक सन्यासी शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि बड़ी मां उसे जमीन का पूरा हिस्सा नहीं दे रही हैं और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही हैं।

पीड़ित के मुताबिक, उसके पिता के हिस्से में 1 एकड़ 27 डिसमिल जमीन आनी थी, लेकिन बड़ी मां कथित तौर पर उसे और उसके भाई को महज 41 डिसमिल जमीन देने की बात कह रही हैं। बाकी जमीन की मांग करने पर विवाद और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

अब पीड़ित ने मीडिया के सामने अपनी व्यथा रखकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उसकी मांग है कि जमीन के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराकर पिता के हिस्से की पूरी जमीन दिलाई जाए। फिलहाल देखना होगा कि इस पारिवारिक विवाद में प्रशासन कब हस्तक्षेप करता है और पीड़ित को न्याय कब मिलता है।

error: Content is protected !!