Home ट्रैंडिंग राजस्थान में पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, जैसलमेर में बम मिला:बीकानेर में हॉस्टल...

राजस्थान में पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, जैसलमेर में बम मिला:बीकानेर में हॉस्टल खाली कराए, जैसलमेर-बाड़मेर में 12 घंटे का ब्लैकआउट रहेगा

0
172

Acn18.com/ पहलगाम हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने राजस्थान में 5 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। आखिरी बार राजस्थान में 1971 में पाक ने बमबारी की थी।

war1 e1746786259321 1

हालांकि, बुधवार और गुरुवार रात ड्रोन से की गई हमले की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सभी ड्रोन हवा में ही मार गिराए गए।

जैसलमेर के एक रिहायशी इलाके में शुक्रवार सुबह जिंदा बम मिला है। मौके पर पहुंची आर्मी के जवानों ने कुछ इलाके को सील कर दिया। सरहदी जिलों वाले एयरपोर्ट भी बंद किए गए हैं।

इसके अलावा बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में नई गाइडलाइन जारी की गई है।

error: Content is protected !!