
भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट
डभरा थाना क्षेत्र के मढ़ी कंचन मैदान के पास खदान में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बसंतपुर निवासी पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान आनंदराम माली (54 वर्ष) एवं उनकी पत्नी धोबनिन बाई माली (50 वर्ष), निवासी ग्राम बसंतपुर, डभरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों खदान में काम करने गए थे। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद जब दोनों शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह डभरा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





