spot_img

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू:मंदिर हसौद खरीदी केंद्र पर खाद्य मंत्री ने की अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना, किसान का धान खुद तौला

Must Read

acn18.com रायपुर/छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी मंगलवार से शुरू हो गई। इसकी औपचारिक शुरुआत के लिए खाद्यमंत्री अमरजीत भगत खुद रायपुर जिले के मंदिर हसौद सहकारी समिति स्थित खरीदी केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से मां अन्नपूर्णा की अराधना की। उसके बाद उन्होंने केंद्र पर आये किसान का धान तौलकर खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया।

- Advertisement -

खाद्य मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा, किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली हैं। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। धान खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। धान खरीदी के लिए सभी समितियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का कहना था, धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन किया जा रहा है। राज्य में अवैध धान की आवक रोकने तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती सोसायटियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन न हो, इसकी रोकथाम के लिए चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की टीम माल वाहकों पर कड़ी निगरानी रखेगी। धान खरीदी की शुरुआत के मौके पर मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी, मंदिर हसौद समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ध्रुव, नगर पंचायत मंदिर हसौद के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जाना है

अधिकारियों ने बताया, इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान की खरीदी अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25 लाख 72 हजार किसानों का पंजीयन हुआ है। इसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए दो हजार 497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान दो हजार 40 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान दो हजार 60 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

सहकारिता मंत्री ने खुद धान की तुलाई की।
सहकारिता मंत्री ने खुद धान की तुलाई की।

सहकारिता मंत्री कुम्हारी पहुंचे थे

प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर जिले के धरसींवा स्थित कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने वहां धान बेचने पहुंचे किसानों के धान को तौला और गुणवत्ता को भी परखा। वहां स्थानीय किसान गुड्डा शुक्ला सबसे पहले धान लेकर पहुंचे थे। मंत्री डॉ. टेकाम ने यहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हादसे के तीसरे दिन मोरबी में PM मोदी:हादसे के पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे, टूटे ब्रिज का किया मुआयना

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -