spot_img

घायल अवस्था में मिला उल्लू ,जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू ,उल्लू का किया जा रहा उपचार

Must Read

acn18.com कोरबा/एसईसीएल स्थित ऑफिसर काॅलोनी के एक मकान में सफेद उल्लू की मौजूदगी पाई गई। उल्लू घायल अवस्था में था और मकान के एक कोने में बैठा हुआ था। लोगों की सूचना पाकर रेस्क्यु एक्सपर्ट जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और उसका रेस्क्यु कर अपने पास रख लिया। उल्लू का उपचार किया जा रहा जिसके बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

- Advertisement -

कोरबा शहर में जंगली जीत जंतुओं के मिलने का दौर लगातार जारी है जिनका रेस्क्यु कर उन्हें जंगल में छोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में एसईसीएल स्थित ऑफिसर काॅलोनी के एक मकान में सफेद उल्लू की मौजूदगी पाई गई। उल्लू घायल अवस्था में था और मकान के एक कोने में बैठा था। उल्लू के पंख में चोट लगी थी और खून भी निकल रहा था। उल्लू की रक्षा के लिए मकान में रहने वाले लोगों ने जंगली जीव जंतुओं की रक्षा करने वाले शख्स जितेंद्र सारथी को दी।

मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने उल्लू को अपने कब्जे में लिया और मौके पर उसके जख्म पर मरहम लगाया। उल्लू के ठीक होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

उल्लू को चोट कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। उल्लू अभी जितेंद्र सारथी के पास है और उसके द्वारा उल्लू का उपचार किया जा रहा है। वन विभाग के निर्देश पर उल्लू के स्वस्थ्य होने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

 

पुल से नीचे गिरने के कारण व्यक्ति की मौत ,उरगा थाना क्षेत्र की घटना ,मृतक व उसके साथ थे नशे में

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,छुरी निवासी थी मृतक

Acn18.com/अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना...

More Articles Like This

- Advertisement -