सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने गांजा परिवहन के आरोप में 31 वर्षीय अतिउल्ला खान, निवासी सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहा था।





