ब्रेकडाउन ट्रेलर से बाइक की टक्कर में एक की मौत.मानिकपुर खदान से ड्यूटी कर घर लौट रहा था मृतक

0
55

कोरबा . पिछली रात हुई सड़क दुर्घटना में रवि शंकर नमक की युवक की मौत हो गई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर खदान में ड्यूटी खत्म करने के बाद में अपनी बाइक से घर लौट रहा था। मृतक के पिता और चाचा ने बताया कि रास्ते में एक जगह पर ब्रेकडाउन वाहन खड़ा हुआ था। पार्किंग लाइट का उपयोग नहीं किए जाने से रात के अंधेरे में बाइक की टक्कर हो गई। स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।