Home Uncategorized हसदेव नदी में डांगाघाट के पास नाव पलटने से एक की मौत,...

हसदेव नदी में डांगाघाट के पास नाव पलटने से एक की मौत, दूसरे ने तैर कर बचाई जान

0
113

acn18.com कोरबा। आंधी-तूफान की वजह से हसदेव नदी में नाव पलटने से उसमें सवार एक युवक की डुबने से मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक किसी तरह से तैरकर तट पर पहुंचने में कामयाब रहा। बालको पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना बालको थाना अंतर्गत बांगो के डुबान इलाके डांगाघाट की है। 32 वर्षीय कृपाल राम गांडा अपने दोस्त के साथ नाव में मछली लेकर हसदेव नदी पार कर रहा था। इस दौरान बीच में आंधी-तूफान की वजह से नाव पलट गई। दोनों दोस्त तैरकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे।

रास्ते में कृपाल राम की सांस उखड़ने लगी। उसके दोस्त ने करीबन आधे घंटे तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कृपाल राम तैर नहीं पाया और उसकी नदी में डुबने से मौत हो गई। दूसरे युवक ने नदी से बाहर निकलने के बाद गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद बालको पुलिस मौके पर पहुंची।