Home Uncategorized रंगपंचमी पर केसरयुक्त जल भगवान महाकाल को किया गया अर्पण, रंग-गुलाल पर...

रंगपंचमी पर केसरयुक्त जल भगवान महाकाल को किया गया अर्पण, रंग-गुलाल पर रहा प्रतिबंध

0
64

acn18.com उज्जैन/ रंग पंचमी पर बाबा महाकाल को केसरयुक्त रंग का जल अर्पित कर प्रतीकात्मक रुप से त्यौहार मनाया गया , पुलिस एवं मंदिर प्रशासन का अमला रहा मुस्तैद हर्षोल्लाह उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में रंग पंचमी का त्यौहार

nhig

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा हैं। बाबा महाकाल को भक्तिभाव से एक लोटा केसरयुक्त रंग का जल अर्पित कर प्रतीकात्मक रूप से रंगपंचमी का त्यौहार मनाया गया। भस्म आरती के दौरान प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन का अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा भस्म आरती की व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई। मन्दिर प्रशासक मृणाल मीना द्वारा भी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। प्रशासन, पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसी के आपसी समन्वय से भस्म आरती का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती के दौरान बेहतर बैठक व्यवस्था रही। गर्भगृह में अनावश्यक प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। बेहतर व्यवस्था के दृष्टिगत सीमित संख्या में पुजारीयों को प्रवेश दिया गया।

bgd

 रंग के उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित

भस्मार्ती में 01 लोटा केसरयुक्त जल भगवान महाकाल को अर्पण किया गया। इसके अतिरिक्त गर्भगृह, नंदी मण्डपम्, गणेश मण्डपम्, कार्तिकेय मण्डपम् और सम्पूर्ण मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल इत्यादि ले जाना, रंग-गुलाल उड़ाया जाना, आपस में रंग-गुलाल लगाना, किसी विशेष उपकरण का उपयोग कर रंग के उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।