Home Uncategorized अब तपेगी धरती : छत्तीसगढ़ में साफ हुआ मौसम, नमी हवाओं का...

अब तपेगी धरती : छत्तीसगढ़ में साफ हुआ मौसम, नमी हवाओं का असर खत्म, पढ़िए IMD का अपडेट

0
83

acn18.com रायपुर । रात में भले ही अभी ठंडक महसूस हो रही है लेकिन होली पर्व के दौरान मौसम का मिजाज  अलग होगा। दिन और रात में गर्मी महसूस होगी।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण से आने वाली हवाओं के प्रभाव कम होने के कारण प्रदेश में 23 मार्च से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। दक्षिणी छोर में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड सहित बिलासपुर में मौसम एकदम साफ रहेगा। वर्षा जैसी कोई स्थिति फिलहाल नहीं बनेगी। मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो गर्मी का असर बना रहेगा।
ये बचाव के उपाय

गहरे रंग के कपड़ों से बचें, क्योंकि वे गर्मी को अवशोषित करते हैं और आपको असहज महसूस करा सकते हैं। सिल्क, सैटिन, लेदर या ब्रोकेड, लेस, नेट वाले कपड़े पहनने से त्वचा में जलन और रैशेज हो सकते हैं। यदि आपके शरीर का तापमान अधिक है, तो उन फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।