Home छत्तीसगढ़ थप्पड़ मारने का अफसोस नहीं- MLA बृहस्पति सिंह:CM भूपेश बघेल ने कहा-...

थप्पड़ मारने का अफसोस नहीं- MLA बृहस्पति सिंह:CM भूपेश बघेल ने कहा- किसानों के बीच का मामला, रामविचार बोले- विधायक के खिलाफ हो कार्रवाई

0
129

रामानुजगंज MLA बृहस्पति के थप्पड़ कांड का मामला गरमाता जा रहा है। इस घटना के विरोध में जहां सहकारी बैंक के कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं तो वहीं विपक्ष को भी बैठे-बिठाए नया मुद्दा मिल गया है।

इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि यह मामला किसानों के बीच का है और बृहस्पति सिंह से कहूंगा कि वे उन्हें बुलाकर आपस में बातचीत कर लें।

सहकारी बैंक के कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन

MLA बृहस्पति सिंह का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वे सहकारी बैंक के एक कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद विधायक ने बैंककर्मी से माफी मांगने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सहकारी बैंक के कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। वे इस वक्त दो दिवसीय हड़ताल पर हैं और विधायक की ओर से माफी नहीं मांगे जाने पर आगे भी उग्र प्रदर्शन कर सकते हैं।

भाजपा नेता रामविचार ने बृहस्पति सिंह को मानसिक विक्षिप्त बताया है। बीजेपी ने MLA बृहस्पति सिंह पर FIR दर्ज करने की मांग की है।