Home Uncategorized नगर पालिका में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त, अध्यक्ष बने रहेंगे धनराज...

नगर पालिका में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त, अध्यक्ष बने रहेंगे धनराज मध्यानी, कांग्रेसियों में खुशी की लहर

0
117

acn18.com नवापारा।  नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष धनराज मध्यानी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोट नहीं मिलने के कारण ध्वस्त हुआ है। नगर पालिका के 21 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 8 मत और विपक्ष में अध्यक्ष को 11 और उपाध्यक्ष को 12 मत पड़े। इसमें अध्यक्ष में दो मत निस्तर हुए हैं। एक तिहाई बहुमत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में नहीं पड़ा।

अब कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष धनराज मध्यानी ही नगर पालिका अध्यक्ष और चतुर जगत उपाध्यक्ष बने रहेंगे। प्रस्ताव ध्वस्त होने के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

वैसे छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद कई नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को हटाने में लिए बीजेपी पार्षद लामबंद हो गए थे। गोबरा नवापारा नगर पालिका में भी नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यों और विचारधार से असंतुष्ट होकर धनराज मध्यानी को हटाने विपक्ष पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। गोबरा नवापारा में कुल 21 वार्ड है, जिनमें 11 सीटे कांग्रेस के पास, 8 सीटे भाजपा के पास और 2 सीट में निर्दलीय पार्षद काबिज है। दोनों निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के समर्थित है।

अध्यक्ष को 11 और उपाध्यक्ष को 12 मत पड़े

सोमवार 5 फरवरी को पीठासीन अधिकारी रायपुर अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई की उपस्थिति में प्रक्रिया 12 बजे प्रारम्भ की गई। नगर पालिका के सभी 21 पार्षद सदन में उपस्थित रहे और मतदान किया। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 8 मत और विपक्ष में अध्यक्ष को 11 और उपाध्यक्ष को 12 मत पड़े।

कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के ध्वस्त होने के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर देखी गई। कांग्रेसियों आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। कांग्रेस समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्री मध्यानी ने अपनी इस जीत को जनता की जीत और पार्षदों का विश्वास बताया।

कोरबा : शादी समारोह के दौरान दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश ,लोगोें ने हेलमेट पहनकर किया डांस ,लोगों को किया गया जागरुक.देखिए वीडियो..

error: Content is protected !!