Acn18. Com.बिलासपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का दुरुपयोग कर तस्वीर से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए द हनी बजर न्यूज पोर्टल के संचालक दीपक टंडन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने तिफरा निवासी एक व्यक्ति की तस्वीर को AI की मदद से बदलकर उसके संबंध में आपत्तिजनक खबर पोस्ट की थी। इस पोस्ट को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी दीपक टंडन को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के बाद AI तकनीक के दुरुपयोग और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी की छवि खराब करने के मामलों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।





