Home KORBA फांसी लगाकर नवविवाहीता ने कर ली खुदकुशी,साल भर पहले ही किया था...

फांसी लगाकर नवविवाहीता ने कर ली खुदकुशी,साल भर पहले ही किया था प्रेम विवाह,पुलिस कर रही है जांच

0
114

Acn18.com/जांजगीर जिले के मेउभांटा गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम ट्विंकल यादव था। बताया जा रहा है,कि साल भर पूर्व ही उसने त्रिजेय यादव नामक युवक से प्रेम विवाह किया था,जो रोजी मजदूरी का काम करता है जबकि वो घर पर मनिहारी की दुकान चलाती है। रात में पति पत्नी खाना खाकर सो गए। सुबह चार बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया।