Home KORBA मड़वारानी के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों...

मड़वारानी के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर,दोनों की हुई मौत

0
62


acn18.com कोरबा/
उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी मुख्य मार्ग पर हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम प्रहालाद सिंह कंवर और हर सिंह कंवर है। दोनों ग्राम पुरैना के निवासी है,और रामायण सुनने के लिए ग्राम घितारी गए हुए थे। रामायण सुनने के बाद दोनों घर लौट रहे थे इसी दौरान मड़वारा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चार पहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया,जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।