Home KORBA लकड़ी के बने नक्सल स्मारक को काटकर जलाया:नारायणपुर में DRG, ITBP और...

लकड़ी के बने नक्सल स्मारक को काटकर जलाया:नारायणपुर में DRG, ITBP और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने किया नष्ट, गांव वाले भी थे मौजूद

0
130

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जवानों ने मृत हार्डकोर माओवादियों की याद में बनाए गए नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। लकड़ी के बने इस स्मारक को पहले जवानों ने काटा, फिर उसमें आग लगा कर नष्ट कर दिया। इस मौके पर गांव के ग्रामीण भी मौजूद थे। DRG, ITBP और बस्तर फाइटर्स के जवानों की संयुक्त कार्रवाई है। मामला जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मानसून के तहत जिले के कड़ेमेटा कैंप से DRG, ITBP और बस्तर फाइटर्स की टीम को अंदरूनी इलाके की सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। जवानों की यह टीम नक्सल प्रभावित गांव भटबेड़ा पहुंची। जहां नक्सलियों ने अपने मृत साथी बलदेव, गुड्डी, मंगली की याद में स्मारक बनाया था।

जवानों की नजर लकड़ी के बने इस स्मारक पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने गांव गांव वालों से ही कुल्हाड़ी मांगी फिर स्मारक को काट दिया। जिसके बाद लकड़ी के टुकड़े-टुकड़े कर स्मारक को जला दिया। इस मौके पर गांव के ग्रामीण भी मौजूद थे। अमूमन पुलिस जब भी ऐसी कार्रवाई करती है तो ग्रामीणों की मौजूदगी बेहद कम ही होती है। ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन लॉन्च किया जा रहा है।