Home देश दुनिया अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर नवनीत राणा का जवाब:हैदराबाद में बोलीं- 15...

अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर नवनीत राणा का जवाब:हैदराबाद में बोलीं- 15 सेकेंड पुलिस हटा लो, पता नहीं लगेगा दोनों भाई कहां गए

0
123

महाराष्ट्र के अमरावती से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को खुली चुनौती दी है। नवनीत राणा ने कहा कि अगर हैदराबाद में 15 सेकेंड के लिए पुलिस हटी तो पता नहीं चलेगा कि दोनों भाई कहां गए।

नवनीत राणा बुधवार को हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने वहां के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई पर जमकर हमला बोला। भाजपा सांसद ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

वीडियो में नवनीत राणा कहती हैं, “छोटा भाई (अकबरुद्दीन ओवैसी) कहता है कि पुलिस को 15 मिनट हटा दो तो हम दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। उनको 15 मिनट चाहिए, हमें सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे। बस 15 सेकेंड के लिए पुलिस को हटाया तो बड़ा-छोटा कहां से आया और कहां गया, पता नहीं चलेगा।”

error: Content is protected !!