spot_img

मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंचा नागराज, मरीजों के परिजन में मचा हड़कंप, सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यु

Must Read

Acn18.com/कोरबा के मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला वार्ड में कूलर के पीछे कोबरा सांप फैल फैलाए बैठा हुआ था। सांप पर नजर पड़ते ही जमीन पर सो रहे मरीजों के परिजनों के होश उड़ गए,जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। सांप के रेस्क्यु के लिए तत्काल सर्पमित्रों को फोन किया गया। मौके पर पहुंचे सर्पमित्रों ने सांप को अपने कब्जे में लिया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -

मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के बीच कोरबा में जहां तहां सांप निकलने की घटनाओं में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। इस बार मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में नागराज की मौजूदगी ने लोगों को दहशत में डाल दिया। अस्पताल महिला वार्ड में सुबह सुबह जब मरीज के परिजन सो रहे थे तब उनकी नजर कूलर के पीछे सांप पर पड़ी। सांप जमीन पर फन फैलाए बैठा हुआ था जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गई। तत्काल सांप के रेस्क्यु के लिए सर्पमित्रों को फोन किया गया। मौके पर पहुंची सर्पमित्रों की टीम ने सांप को पकड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हत्या कर फेंक दी गई युवक की लाश,गांव में फैली सनसनी

Acn18.com/प्रदेश के सक्ती जिले में डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम घिवरा के खेत में एक युवक की लाश मिली...

More Articles Like This

- Advertisement -