spot_img

बांगो थाना में पदस्थ एएसआई की हत्या : कमरे में खून से लथपथ मिली लाश ,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप …देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com बांगो / कोरबा के पुलिस महकमे में उस वक्त हडकंप की स्थिती निर्मित हो गई जब बांगो थाना में पदस्थ एएसआई की हत्या किए जाने की बात सामने आई। मृतक नरेंद्र परिहार की लाश आवासीय परिसर मैं निर्मित बैरक में खून से लथपथ पाई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए है। मामले की जांच के लिए डाॅग स्काॅड और फाॅरेंसिक एक्सपर्ट का सहारा लिया जा रहा है।

- Advertisement -

कोरबा के बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नरेंद्र परिहार की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी की लाश थाना परिसर में बने विभागीय आवास के कमरे में पाई गई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और हत्यारों को तलाशने पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है,कि रात की पाली में ड्युटी करने के बाद आधी रात को वह सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं लौटे तब सहकर्मियों ने उनके कमरे में प्रवेश किया जहां उन्होंने एएसआई की लाश खून से लथपथ पाई,जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी. एएसपी अभिषेक वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे ।

साक्ष्य संकलन के लिए फाॅरेंसिंक एक्सपर्ट और डाॅग स्काॅड का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया,कि मृतक के शरीर पर चोट के काफी निशान पाए गए हैं इस लिहाज से प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पचंनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। उम्मीद की जानी,चाहिए कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

दिल्ली-बिहार में लालू के परिवार से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी मामले में कार्रवाई

377FansLike
50FollowersFollow
  • baghelsambal
RO No. Samvad 12338/147
377FansLike
50FollowersFollow
Latest News

प्रेमिका ने आधी रात को बुलाया, फिर कर दी हत्या:नाबालिग प्रेमी को चाकू से गोद डाला, पुलिस को करती रही गुमराह; अब गिरफ्तार

Acn18.com/सरगुजा जिले के ग्राम बरडीह में चाकू से गोदकर 16 साल के नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में...

More Articles Like This

- Advertisement -