Home KORBA नगर निगम ने राताखार में हटाया अतिक्रमण,सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान...

नगर निगम ने राताखार में हटाया अतिक्रमण,सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान का किया गया था निर्माण

0
116

Acn18.com/कोरबा के निगम प्रशासन ने अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दौर एक बार फिर से शुरु कर दिया है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को निगम के तोड़ू दस्ते ने तोड़ दिया। मामला नगर निगम के वार्ड नंबर चार राताखार बस्ती का है। जहां के लोगों ने एक महिला द्वारा सरकार जमीन पर कब्जा कर अवैध रुप से मकान बनाए जाने की शिकायत की थी,जिसके बाद निगम का तोडू दस्ता शुक्रवार को मौके पर पहुंचा और बुलडोजर की सहायता से मकान को तोड़ दिया। मकान को नहीं तोड़े जाने की महिला ने काफी मिन्नतें की लेकिन निगम ने उसकी एक ना सुनी और मकान को तोड़ दिया।

error: Content is protected !!