Home Uncategorized मनाया गया मितानिन दिवस

मनाया गया मितानिन दिवस

0
171

मनाया गया मितानिन दिवस

पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम महका में मितानिन दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी मितानिनों के सम्मान का यह विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिसमें ग्राम के उप सरपंच महेंद्र कुमार गोयल की अध्यक्षता रही।

कार्यक्रम में गाँव में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर योगदान देने वाली मितानिनों को सम्मानित किया गया और उनके द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की गई।

ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के बीच यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!