Home छत्तीसगढ़ नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी ने नवजात को अपनाने से...

नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी ने नवजात को अपनाने से किया इनकार; DAN जांच के बाद खुलेगा राज

0
5

भिलाई। धमधा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के नवजात को जन्म देने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। किशोरी ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे।

अब बच्चे के जन्म के बाद युवक नवजात को अपना मानने से इनकार कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस पहचान एक नाबालिग युवक से हुई थी। युवक का उसके गांव में रहने वाले एक पड़ोसी के घर आना-जाना था। इसी वजह से दोनों की मुलाकात होने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

शिकायत के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले इंटरनेट के जरिए किशोरी की पहचान एक नाबालिग युवक से हुई थी। युवक का उसके गांव में रहने वाले एक पड़ोसी के घर आना-जाना था। इसी वजह से दोनों की मुलाकात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

किशोरी का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था की जानकारी युवक को देने पर उसने शादी के लिए सहमति जताई थी।

परिजनों के दबाव का हवाला देकर शादी से इनकार

किशोरी के अनुसार, बाद में युवक ने अपने परिजनों के दबाव का हवाला देते हुए उससे शादी करने से मना कर दिया। किशोरी के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं, इसलिए वह अपनी नानी के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले किशोरी ने नवजात बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की जानकारी कथित प्रेमी तक पहुंचने के बाद उसने नवजात को अपना बच्चा मानने से इनकार कर दिया।

धमधा थाने में शिकायत, पॉक्सो एक्ट में केस

युवक द्वारा बच्चे की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने के बाद किशोरी ने धमधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

DNA टेस्ट से होगी पितृत्व की पुष्टि

पुलिस अब नवजात शिशु और आरोपित नाबालिग युवक का DNA परीक्षण कराने की तैयारी में है। DNA जांच के बाद बच्चे के जैविक पिता से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!