राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेली खपरी में घर के बाहर लाइट चालू करते समय 16 वर्षीय आशीष साहू की करंट लगने से मौत हो गई।
। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेली खपरी में एक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घर के बाहर लाइट चालू करते समय किशोर अचानक बिजली की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।भौगोलिक संदर्भ
करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तेली खपरी निवासी आशीष साहू (16 वर्ष), पिता रामनाथ साहू 3 जुलाई की रात अपने घर के बाहर लगी लाइट चालू कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है





