Home KORBA मंत्री के भाई नरेंद्र देवांगन चुने गए निर्विरोध पार्षद. देखिए क्या कहा...

मंत्री के भाई नरेंद्र देवांगन चुने गए निर्विरोध पार्षद. देखिए क्या कहा नरेंद्र देवांगन ने

0
113

Acn18.com/नगर निगम कोरबा में मतदान से पहले भाजपा का खाता खुल गया है। वार्ड नंबर 18 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में उतरे प्रदेश के श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन निर्विरोध चुन लिए गए है। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में हरीश कंवर और विक्की ने पर्चा दाखिल किया था,जिन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। इस तरह नरेंद्र देवांगन का सिंगल नाम आने पर वे 18 नंबर वार्ड के पार्षद बन गए है। नरेंद्र देवंागन के निर्विरोध पार्षद बनने से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। ग्रेंड एसीएन न्यूज से बात करते हुए नरेंद्र देवांगन ने बताया,कि आने वाले समय में वार्ड नंबर 18 के साथ ही पूरे नगर निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा और फंड की किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

error: Content is protected !!