Home Uncategorized रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को मंत्री ओपी चौधरी ने बताया गौरव का...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को मंत्री ओपी चौधरी ने बताया गौरव का क्षण, कहा- रामजी की संस्कृति का दुनिया करने लगे अनुसरण तो…

0
116

Acn18.com रायगढ़। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर रायगढ़ के गांधीगंज स्थित राम मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वित्त मंत्री व नगर विधायक ओपी चौधरी की सहभागिता रही, जिन्होंने मंदिर दर्शन करने के साथ आरती में शामिल हुए. मंत्री ओपी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सनातनियों के लिए गौरव का क्षण है. रामजी की एक संस्कृति है, और इस संस्कृति में ऐसी ताकत है, जो दुनिया को सच्चा और अच्छा रास्ता दिखा सकती है. पूरी दुनिया इस संस्कृति का अनुसरण करने लगेगी तो न ग्रीन हाउस इफेक्ट होगा, न विश्व युद्ध होगा और न ओजोन परत डिफेट होगा. धरती के सस्टेनेबल विकास की बात की जाती है, जो हमारे संस्कृति के जड़ों में है, इसलिए हम पर्वत पूजन, वृक्ष पूजन करते हैं.

ओपी चौधरी ने कहा कि सभी समाज को सामंजस्य के साथ चलने का संदेश भगवान श्रीराम का जीवन देती है. वे भगवान पुरुषोत्तम राम है, उनसे हमें सीख मिलती है. दिवाली तो वनवास से रामजी लौटे तब का त्योहार है, और पांच सौ सालों बाद ये उनका आगमन हो रहा है, तो दिवाली से भी अधिक भव्य होगा ही. छत्तीसगढ़ में अद्भुत वातावरण है, भगवान राम के प्रति लोगों की आस्था है, जिसे सदियों से कहीं न कहीं कुचला गया और अब वे प्रकट हो कर सामने आ रहे हैं.

वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ रामजी का ननिहाल है, और माता कौशल्या की भूमि है. भगवान राम हमारे भांचा हैं. दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में ही भांचा के पांव पड़ते हैं. पिछले सरकार द्वारा राम वन गमन पथ निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि दुखद बात है कि राम वन गमन पथ को लेकर भ्रष्ट्राचार हुए हैं. अब भ्रष्ट्राचार से मुक्त कर अच्छे गवर्नेंस के साथ कार्य करेंगे.

error: Content is protected !!