Home छत्तीसगढ़ भेंट-मुलाकात : रायपुर उत्तर विधानसभा

भेंट-मुलाकात : रायपुर उत्तर विधानसभा

0
126

Acn18.com/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रगति मैदान, पंडरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं के सही क्रियान्वयन की जानकारी लेना है।

हमने शहरी क्षेत्रों में भी राशन वितरण की योजना प्रारंभ की, ताकि सभी को राशन मिल सके, कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड बनाने से छूटा नहीं है।