Home छत्तीसगढ़ शादी के 6 महीने बाद मायके में विवाहिता ने की खुदकुशी

शादी के 6 महीने बाद मायके में विवाहिता ने की खुदकुशी

0
153

acn18.com/  दुर्ग। भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत संतोषीपारा मिलन चौक कैंप 2 में एक शादीशुदा युवती ने अपने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि उन्हें सुपेला अस्पताल से मेमे में सूचना मिली थी कि अनुष्का रजक पति हेमंत रजक ने अपने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि बुधवार 8 जनवरी को दोपहर 12-1 बजे के बीच जैसे ही उसने फांसी लगाई परिजनों को पता चला। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और बेहोशी का हालत में सुपेला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर जांच और इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं पंचनामा कार्रवाई के दौरान पता चला कि उसने कैसे और क्यों फांसी लगाई।

error: Content is protected !!