Home Uncategorized कोहरे और शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले, इस बार...

कोहरे और शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले, इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
71

acn18.com भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं ठंड के साथ हो रही बारिश भी लोगों को अब सता रही है। प्रदेश के कई इलाके कोहरे और शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग ने 7 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं 2 संभागों और 15 जिलों में बिजली-बारिश होने के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

दिसंबर के महीने में प्रदेश के मौसम के अलग अलग रंग रुप देखने को मिल रहे है। कभी ठंड और कोहरा दिखाई प्रदेश को घेर लेता है तो कभी बादल छाने के साथ बारिश होने लगती है। अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। ऐसे में 2 3 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

प्रदेश में चक्रवाती तूफान मिचोंग का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग के साथ छतरपुर, टीकमगढ़ ,विदिशा, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, निवाड़ी जिले में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन जिलों में कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं पचमढ़ी में 12.2 सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2023 12 05 at 9.30.28 AM
WhatsApp Image 2023 12 05 at 9.30.28 AM 1
11 01 2023 weather 23291185 91127410 1 1