सीबीएसई, दिल्ली द्वारा आज दिनांक 13मई 2026 को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया,
जिसमें सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा के 5 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 % से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम कोरबा शहर में गौरवान्वित किया, जो संस्था के उच्च शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।
इस वर्ष कक्षा 12वीं की छात्रा मानसी तिवारी ने 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अन्य मेधावी विद्यार्थियों में आर्यन सिंह 92.4%, रिद्धि पटेल 90.0%, आयुषी साहू 89.60%, आदित्य कुमार 89.40% ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। आर्यन सिंह ने जियोग्राफी विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त किया।
कक्षा 12 वीं में विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय एवं कला संकाय में कुल 110 छात्रों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 5 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त किया, 35 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक प्राप्त किया, 41 विद्यार्थियों ने 70 % से अधिक अंक प्राप्त किया एवं अन्य 29 विद्यार्थियों ने 50 – 70 % अंक प्राप्त किया। सभी छात्र -छात्राओं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा।
परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी सफलता का जश्न मनाया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रमोद झा, डायरेक्टर श्री प्रांजल झा, मैनेजर डॉ. डी.के. आनंद एवं प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रीता मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यालय की सुदृढ़ एवं अनुशासित शिक्षा प्रणाली को दिया।
विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि नैतिक मूल्यों के विकास के लिए भी सतत प्रयासरत है।




